HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

एक फोन और एंबुलेंस हाजिर

भोपाल. जिले के किसी भी कोने में यदि कोई एक्सीडेंट होता है या कोई इमरजेंसी केस है, तो पीड़ित के सिर्फ एक फोन कॉल पर स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल एंबुलेंस पहुंच जाएगी। यह एंबुलेंस पीड़ित को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाएगी। यह अनूठी योजना इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2008-09 के लिए विजन तैयार किया है। इसमें विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना शामिल है। वहीं अगले वित्तीय वर्ष में मिलने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं में सबसे खास ये है कि स्वास्थ्य विभाग हैदराबाद के इमरजेंसी मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट एंबुलेंस की योजना चलाएगा।

राज्य सरकार की ओर से ईएमआरआई को काम सौंपा जा चुका है। इस योजना में किसी भी प्रकार के रोगी को स्पेशल एंबुलेंस के जरिए प्राइवेट या सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने का काम होगा। इसके लिए जेपी अस्पताल में कॉल सेंटर बनाया जाएगा। शहर के चार क्षेत्रों के लिए चार स्पेशल एंबुलेंस रखी जाएगी और कॉल सेंटर पर कॉल करते ही संबंधित क्षेत्र की एंबुलेंस मरीज को लेने पहुंच जाएगी।

गर्भवती महिलाओं को सुविधा-वर्तमान में भी विभाग ऐसे कॉल सेंटर की सुविधा दे रहा है, लेकिन यह केवल गर्भवती महिलाओं के लिए है। इसमें निवेदिता संस्था के माध्यम से एक फोन पर गर्भवती महिला को लाकर प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: