News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. झांसी से पैसेंजर ट्रेन में आ रहे दो युवकों की वैंडर्स ने मारपीट कर दी। पीटे एक युवक ने जीआरपी थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जीआरपी ने बताया कि फरियादी डालचंद पुत्र परमलाल उम्र 36 साल निवासी तानसेन नगर 1339 डाउन पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर आ रहा था। वह अपने दोस्त पूरन व उसके परिजन के साथ सफर कर रहा था। ट्रेन के कोच में चढ़ने पर आरोपी बंटी व भूरा वैंडर्स से सीट पर से उठकर बैठने को कहा।
इस पर दोनों झगड़ने लगे। ग्वालियर आने के पहले वैंडर्स ने अपने दोस्त महेश व सत्ताम को मोबाइल पर सूचना देकर ट्रेन पर बुलवा लिया। ट्रेन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर रुकते ही मारपीट चालू कर दी। इसमें फरियादी के खून निकल आया। उसका साथी पूरन भी मारपीट में घायल हुआ है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।