HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

खाताधारकों की रही भीड़

ग्वालियर. पिछले तीन दिनों से परेशान खाताधारकों को आखिरकार सोमवार को राहत मिली। इस एक दिन की हड़ताल और दो दिन के अवकाश के बाद जब बैंक खुले तो खाताधारकों के सब्र का बांध टूट पड़ा। यही वजह रही कि सभी बैंकों पर जबर्दस्त भीड़भाड़ दिखलाई पड़ी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया के महाराज बाड़ा शाखा के चीफ मैनेजर केके वैश्य बताते हैं कि सुबह साढ़े दस-ग्यारह बजे से ही खाताधारकों की मौजूदगी होने लगी थी। किसी को पैसे जमा करने तो किसी को निकालने थे। इन्हें संभालने के लिए कर्मचारियों का खासी मशक्कत भी करनी पड़ी।

इसके बावजूद कोशिश थी कि कोई भी खाताधारक वापस नहीं जाने पाए। इसी तरह एसबीआई जोनल आफिस के मुख्य प्रबंधक जेपी सोनी ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा आज बैंक में कई गुना ज्यादा भीड़ थी। सभी काउंटरों पर खाताधारकों की लाइन लगी हुई थी। यह स्थिति बैंक बंद होने तक बनी रही। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह एक दिन की स्ट्राइक रखी गई थी।

यदि मांगें मानी नहीं जाती हैं तो फरवरी माह में बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी यदि कुछ नहीं होता है तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की योजना है। उल्लेखनीय है कि देश की अन्य बैंकों की तर्ज पर ग्वालियर में भी 25 जनवरी को ग्वालियर राष्ट्रीयकृत बैंकों ने भी अपनी हड़ताल की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: