News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior गुना.
जिला मुख्यालय से करीब १२ किलोमीटर दूर गादेर घाटी पर एक मिनी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह टूट गया और सभी सीटें उखड़ र्गई। सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को भोपाल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रज्ञा ट्रैवल्स की गुना से कुंभराज जाने वाली मिनी बस क्रमांक एमपी क्८ के क्२क्७ गुना बसस्टैंड से साढ़े 12 बजे रवाना हुई थी। बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी। 23 सीटर इस गाड़ी में करीब 40 लोग सवार थे। जैसे ही यह बस गादेर घाटी पर पहुंची तो यहां सामने से आ रहे एक ट्रक से सीधी जा टकराई। घाट सेक्शन में हुई इस दुर्घटना के कारण एबी रोड पर करीब डेढ़ घंटे जाम की स्थिति रही।
दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुर्घटना की खबर मिलते ही कलेक्टर डा. जीके सारस्वत, एसपी योगेश चौधरी, एसडीएम अरुण परमार, पूर्व मंत्री गोपीलाल जाटव भी जिला अस्पताल पहुंच गए और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
दुर्घटना में सात माह के निखिल दांगी सहित पप्पूसिंह गुर्जर राघौगढ़, प्रमोद पवैया गुना, बृजेश शर्मा गुना, विष्णुदेव नायक गुना, रामविलास बीनागंज, संतोष खटीक गुना, अब्दुलगनी गुना, केशव ओझा कुंभराज, रुकमणी शर्मा गुना, हरिओम धाकड़ करोंद, गिरिराज शर्मा विजयपुर, रामस्वरूप ईंटखेड़ी, राकेश ईंटखेड़ी की मौत हो गई तथा दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
इसी प्रकार घायलों में आलोक तिवारी गुना, विमलकुमार जैन कुंभराज, चंदनलाल मीना फतेहगढ़, अरविंद साहू गुना, निखिल दांगी बहादुरपुर, शर्मा गुना, सुरेश सेनी था।
मृतकों के परिजनों को सहायता
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री चौहान ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की सहायता तथा घायलों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी बस-ट्रक दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।