News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. जमीन विवाद के चलते लाइसेंस निरस्त करने के बाद सोमवार को तारबाहर चौक स्थित गणोश पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। शासन के इस संबंध में शाम को आदेश पहुंचने के बाद खाद्य विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई की।
कभी मिलावट, तो कभी जमीन को लेकर विवाद में रहे गणोश पेट्रोल पंप को सोमवार की शाम फूड विभाग के अफसरों ने सील कर दिया। बताया जाता है कि जिस जमीन पर यह पंप है, वह किसी और की है। पंप के मालिक ने इसे लीज पर लिया था।
लीज की अवधि खत्म होने के बाद पंप संचालक को नोटिस दिया गया, लेकिन अब तक लीज का नवीनीकरण नहीं करवाया गया। इधर जमीन का मालिक भी लीज की अवधि नहीं बढ़ाना चाहता। पंप संचालक ने कलेक्टर के पास अपील की, वहां फैसला जमीन मालिक के पक्ष में रहा।
कलेक्टर ने जमीन से पंप संचालक का अधिकार खत्म कर पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया। मामला शासन के पास पहुंचा। शासन ने भी कलेक्टर के आदेश को जारी रखते हुए आज पंप से क्रय-विक्रय बंद करने का आदेश दिया। शासन का फैक्स मिलते ही शाम को विभाग की टीम पेट्रोल पंप पहुंची और दस्तावेजों की जांच के बाद पंप को सील कर दिया।