HomeHealth Health

बच्चों के लिए जहर है ज्यादा नमक

लंदन. पिज्जा, कुछ खास तरह की मिठाइयों और बर्गर जैसे खाद्य पदार्थाें में नमक की अधिक मात्रा बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। यह तथ्य एक नए अध्ययन में सामने आया है। ‘कन्सेंसस एक्शन ऑन सॉल्ट एंड हेल्थ इन ब्रिटेन’ द्वारा कराए गए इस अध्ययन के मुताबिक, माता-पिता को भोजन में छिपे हुए नमक की जानकारी और उससे होने वाले खतरे मालूम नहीं होते हैं।

किसमें कितना नमक : ‘डेली टेलीग्राफ’ में प्रकाशित शोध रिपोर्ट के अनुसार, पिज्जा और बर्गर में एक ग्राम से अधिक नमक होता है, जो चार से छह साल तक के बच्चों के आहार में रोजाना शामिल होने वाले नमक की एक तिहाई मात्रा है। इसके अलावा कुछ मिठाइयों में भी नमक की काफी अधिक मात्रा मिली होती है।

अधिक नमक से हाई ब्लडप्रेशर : शोधकर्ताओं ने बताया है कि अधिक नमक खाने से बच्चों में उम्र के साथ कैंसर, उच्च रक्तचाप, हृदयरोग और अस्थिरोगों की आशंका बढ़ जाती है।

बहुत अधिक नमक खाने से बच्चों को पेट का कैंसर, ओस्टियोपोरोसिस और अस्थमा का खतरा भी हो सकता है।

—ग्राहम मैक्ग्रेगोर, चेयरमैन, कन्सेंसस एक्शन ऑन सॉल्ट एंड हेल्थ इन ब्रिटेन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: