लंदन. यदि आप डायबिटीज से पीड़ित और कॉफी के शौकीन हों तो सावधान हो जाएं। यह शौक आपको भारी पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि कॉफी में शामिल कैफीन शरीर में शुगर का स्तर बढ़ा देता है। इससे डायबिटीज के मरीजों को खासतौर पर परेशानी हो सकती है। शोध के निष्कर्ष ‘डायबिटीज केअर’ नाम के जर्नल में भी प्रकाशित किए जाएंगे।
कारण है कैफीन : शोधकर्ता दल के प्रमुख जेम्स लेन ने ‘डेली टेलीग्राफ’ को बताया कि डायबिटीज के मरीजों को कॉफी और कैफीन वाले अन्य सभी पेय पदार्र्थो का सेवन तत्काल बंद कर देना चाहिए।