HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

शिक्षाकर्मी के लिए चार तरह के पर्चे

रायपुर. शिक्षाकर्मी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे पिछड़े जिले के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि दूसरे जिले के विद्यार्थी उनके क्षेत्र से परीक्षा देकर आसानी से बाजी नहीं मार सकेंगे। व्यापमं ने 16 जिलों को चार जोन में बांटकर अलग-अलग पर्चे सेट करने का निर्णय लिया है। जोन में जितने जिले होंगे, उसी से संबंधित सवाल ज्यादा से ज्यादा पूछे जाएंगे।

पर्चे सेट करने का यह फामरूला सिर्फ इसलिए तय किया गया है, क्योंकि जिले के मूल निवासी को अन्य जिलों के उम्मीदवारों की तुलना में फायदा मिल सके। व्यापमं के जानकारों ने बताया कि शिक्षित और समृद्घ जिले के उम्मीदवार पिछड़े हुए जिलों में पहुंचकर वहां से परीक्षा देकर बाजी मार लेते हैं।

शिक्षाकर्मी भर्ती परीक्षा में इस बात का ध्यान रखा गया है प्रत्येक जिलों में स्थानीय उम्मीदवारों को फायदा मिले। इस फामरूले को अमल में लाने के लिए दंतेवाड़ा जिले को जोन क्रमांक-1 बनाया गया है। बस्तर और कांकेर जिले को जोन क्रमांक-2 और जोन क्रमांक-3 में सरगुजा, कोरिया और जशपुर जिले को रखा गया है। रायपुर, महासमुंद, दुर्ग सहित अन्य जिलों को जोन-क्रमांक-4 में रखा गया है। जोन में जिलों का बंटवारा भी पूरी वस्तुस्थिति को ध्यान में रखकर किया गया है।

उम्मीदवार को आवेदन फार्म में इस बात का उल्लेख करना होगा कि वह किस जिले और ब्लाक से परीक्षा देना चाहता है। सरगुजा, कोरिया और जशपुर जोन के पर्चे एक तरह के होंगे। रायपुर समेत अन्य जिले जो जोन क्रमांक-4 में हैं, उसका पर्चा यहां के हालात और विद्यार्थियों की क्षमता के आधार पर सेट होगा। व्यापमं ने यह व्यवस्था की है कि उम्मीदवार किसी भी जिले से आवेदन प्राप्त कर कहीं भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह की बाध्यता नहीं है। परीक्षा अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी।

केंद्र का निर्धारण : शिक्षाकर्मी वर्ग-1 व 2 के लिए अर्जी लगाने वाले जिस जिला मुख्यालय को परीक्षा केंद्र चुनेंगे, उसकी पात्रता उसी जिले के लिए होगी। वर्ग-3 के उम्मीदवारों के लिए यह जरुरी किया गया है कि वे परीक्षा के जिस जोन के जिस ब्लाक से आवेदन कर रहे हैं उसी जोन के किसी भी जिले को परीक्षा केंद्र के लिए चुन सकते हैं। वर्ग-3 के साथ 1 व 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार को उसी शहर को परीक्षा केंद्र चुनना होगा जहां वर्ग-1 व 2 की परीक्षा आयोजित हो रही है, ताकि उम्मीदवार को तुरंत 1 व 2 वर्ग की परीक्षा देने के लिए केंद्र उलब्ध कराया जा सके।

अब तक डेढ़ लाख अर्जी

राज्य के विभिन्न जिलों में अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदनों की बिक्री हो चुकी है। व्यापमं के नियंत्रक वीके गोयल ने बताया कि डाकघरों में आवेदन पत्र अभी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि दो या तीनों वर्ग की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन आवेदन जमा करने की जरुरत नहीं है। अगर किसी उम्मीदवार ने तीन आवेदन पत्र जमा किए हैं, तो वे तुरंत व्यापमं को सूचित करें और यह बताएं कि उनका कौन सा आवेदन स्वीकार किया जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: