HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

कड़ाके की ठंड, पारा तीन डिग्री गिरा

रायपुर. आसमान साफ होने के बाद रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा उत्तर-पश्चिमी होने की वजह से ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। राजधानी में सोमवार को सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रविवार की तुलना में तीन डिग्री कम था।

यह औसत तापमान से चार डिग्री कम रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में भी यही स्थिति रही। दिन का तापमान 25.3 दर्ज हुआ। हालांकि यह रविवार की तुलना में दो डिग्री अधिक है। लेकिन लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह धूप के साथ हल्की धुंध छाई रही। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा धुंध गायब हो गई लेकिन ठंड कम नहीं हुई। शाम को फिर सर्द हवा चलने लगी।

देर रात कड़ाके की सर्दी पड़ी। आऊटर इलाकों मे आंशिक शीतलहर के हालात बने। प्रदेश में सबसे कम तापमान बिलासपुर के पेंड्रारोड में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। वहां अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। अंबिकापुर इलाके में तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव में रात का तापमान 8.2 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: