सिडनी. कहते है ना जैसी मां वैसा बच्चा,हाल में ही हुए रिसर्च के अनुसार, मोटी माओं के बच्चे भी मोटे होते हैं। आस्ट्रेलिया में हुए अध्ययन के अनुसार, जो भी औरतें गर्भावस्था के पहले या उस दौरान मोटापे की शिकार होतीं हैं उनके बच्चे भी मोटे होते हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि जो माएं गर्भावस्था के दौरान ज्यादा वसायुक्त भोजन करती हैं उनके बच्चे मोटे पैदा होते हैं।
शोधकर्ता मार्गेट मोरस का मानना है कि जो माएं ज्यादा खाने के लिए इस बात का बहाना करती हैं कि वो दो लोगों के लिए खा रही हैं उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, उनके बच्चे के लिए भी नुकसानदाक है।