HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

डबल शिफ्ट में चलेगा यूआईईटी

चंडीगढ़. पीयू का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) अब डबल शिफ्ट में चलेगा। यूआईईटी की मौजूदा 6 ब्रांचेज में से कम से कम 2 को डबल शिफ्ट में चलाया जाएगा। इसके लिए पीयू ने प्रपोजल तैयार कर लिया है।

प्रपोजल को अगले सेशन से अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूआईईटी की 2 ब्रांचेज के डबल शिफ्ट में शुरू होने के बाद नई फैकल्टी की भी नियुक्त हो सकती है। प्रपोजल के मुताबिक अगर यूआईईटी की मौजूदा फैकल्टी डबल शिफ्ट में काम करने को तैयार होती है तो उन्हें भी डबल शिफ्ट में काम करने का मौका दिया जाएगा। इसके एवज में उन्हें प्रति लेक्चर के हिसाब से पे किया जाएगा।

क्यों पड़ी जरूरत पीयू में एनआरआई कोटे की सीट्स खत्म होने से अनुमानित तौर पर हर साल 22 करोड़ का नुकसान होगा। इसकी भरपाई के लिए पीयू ने कुछ डिपार्टमेंट में सीट्स बढ़ाकर उसे डबल शिफ्ट शुरू करने का प्रपोजल तैयार किया है। यह प्रपोजल सेंट्रल मिनिस्ट्री फॉर ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट की ओर से तैयार की गई नेशनल पॉलिसी में भी बिलकुल फिट बैठता है।

इस पॉलिसी में साफ कहा गया है कि जिस यूनिवर्सिटी के पास जिन डिपार्टमेंट्स में बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर है और उसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है। डबल शिफ्ट के अलावा कुछ डिपार्टमेंट में 10 फीसदी सीट्स बढ़ाने का भी प्रपोजल है। यह सीटें उन डिपार्टमेंट में बढ़ाई जाएंगी जो पीयू को रेवेन्यू जेनरेट करने के अलावा स्टूडेंट्स के लिए भी फायदेमंद हों।

पीयू की ओर से यूआईईटी की 2 ब्रांचेज में सीट्स बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और इन सीटों को बढ़ाने के बाद यूआईईटी में ईवनिंग में भी क्लासेज लगेंगी। यह स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद रहेगा।

-प्रो. आर.सी. सोबती, वीसी, पीयू





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: