bhaskar Web English
HomeNewsNational National

यूपीए सरकार संप्रदायिक बजट ना दें

नई दिल्ली.गुजरात विधान सभा में अपना करिश्मा दिखाने के बाद नरेन्द्र मोदी इन दिनों भाजपा के स्टार नेता बने हुए हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी ने अपना पुराना हिन्दुत्व का कार्ड फेकते हुए यूपीए सरकार को सलाह दे दी कि वें संप्रदायिक बजट ना पेश करें ।

मोदी ने दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारीणी के बैठक में अपने पार्टी के सांसदों से अपील किया कि वें संसद में सरकार की संप्रदायिक बजट का विरोघ करें।

मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि जो ब्रिटीश सरकार और चर्च ने नहीं किया वो मौजुदा सरकार कर रही हैं। मोदी ने कहा कि सरकार ने 15 प्रतिशत बजट अल्पसंख्यकों के लिए रखा है जिसका फायदा ईसाई धर्म अपनाने वाले दलितों को मिलता है, साथ ही ये लोग अल्पसंख्यकों को मिलने वाले सुविधओं का भी फायदा उठाते हैं। मोदी ने कहा कि सरकार सब जानते हुए भी अन्जान बनी हुई है।

मोदी ने यह भी कहा कि मौजुदा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। मोदी ने चितंबरम को चुनौती देते हुए कहा कि हमारी एनडीए सरकार के समय में जो विकास दर था उसके आस-पास भी यह सरकार नहीं पहुंच पाई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: