Vaama
Relationships Relationships वुमन भास्कर.
पुरुषों को क्या पसंद है, ये जानने में महिलाओं की सबसे ज्यादा रुचि रहती है। वैसे ये होना स्वाभाविक भी है। महिलाएं पुरुषों की पसंद को जानने के लिए काफी उत्सुक रहती हैं। हालांकि कई बार महिलाएं यह सोचती हैं कि आखिर पुरुषों को बीयर क्यों पसंद होती है या फिर वे स्लिम-ट्रिम महिलाओं के प्रति क्यों आकर्षित होते हैं। आइए हम बताते हैं।
बीयर.. से चीयर्स!
ज्यादातर पुरुषों को बीयर काफी पसंद होती है। यदि आप उनसे पूछें कि उनका फेवरेट ड्रिंक क्या है, तो वे बिना देर किए बीयर का नाम ले लेते हैं, आखिर क्यों? दरअसल इन्हीं पुरुषों ने हमें इसके कारण बताए हैं, बीयर सस्ती होती है, आसानी से मिल जाती है और सबसे खास बात तो यह है कि कितनी भी पी लो, इससे दूसरों को कोई तकलीफ नहीं होती है।
महिलाओं की लचीली काया
महिलाओं की छरहरी और लचीली काया की तरफ कोई भी पुरुष बड़ी ही आसानी से आकर्षित हो जाता है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और पित्सबर्ग यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से एक अध्ययन किया और यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर पुरुषों को महिलाओं के कव्र्स क्यों पसंद आते हैं।
उनके अनुसार पुरुषों का मानना है कि कव्र्स वाली महिलाएं अधिक बुद्धिमान होती हैं और उनसे होने वाली संतान भी बुद्धिमान ही होती है। इस शोध में यह भी पता लगा कि महिलाओं के हिप्स और थाइज में ओमेगा-3 नाम का फैटी एसिड पाया जाता है, जो उनकी होने वाली संतान को बुद्धिमान बनाता है।
कम उम्र की महिलाएं
अक्सर आपने सुना होगा कि किसी बड़ी उम्र के पुरुष ने अपने उम्र के आधे से भी कम उम्र की लड़की से शादी कर ली। ऐसा सिर्फ हॉलीवुड स्टार्स में ही नहीं, बल्कि आम लोगों के साथ भी होता है। आखिर पुरुषों को कम उम्र की महिलाएं ही क्यों पसंद आती हैं। इसका जवाब भी वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया है। इस संबंध में हुए शोध से पता चला है कि पुरुषों को लगता है कि कम उम्र की महिला से शादी करना उन्हें न सिर्फ शारीरिक संतुष्टि देगा, बल्कि इससे उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
स्पोर्ट्सशायद ही ऐसा कोई पुरुष होगा, जिसे किसी खेल में रुचि न हो। कई बार महिलाएं यही सोच पाती हैं कि आखिर खेल में ऐसा क्या होता है, जो पुरुष उनसे चिपके रहते हैं? वैज्ञानिकों का कहना है कि पुरुषों को लड़ने और शारीरिक परिश्रम करना बहुत अच्छा लगता है। यही वजह है कि वे किसी भी खेल से बहुत ही जल्दी जुड़े जाते हैं।