HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

भजनलाल का इस्तीफा मिला

चंडीगढ़. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा विधानसभा सचिवालय को मिल गया है। भजनलाल आदमपुर से कांग्रेस विधायक हैं और उन्होंने विधानसभा स्पीकर को भेजे अपने इस्तीफे में इसे 1 जून, 2008 से स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

भजनलाल समेत कांग्रेस के अन्य दो विधायकों धर्मपाल मलिक और राकेश कंबोज पर दल-बदल कानून के तहत विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के लिए स्पीकर के पास याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। भजनलाल के सांसद बेटे कुलदीप बिश्नोई ने पिछले दिनों गुड़गांव में इसकी पुष्टि की कर दी थी। तीनों का इस्तीफा 1 जून से प्रभावी होगा।

मलिक और कंबोज के इस्तीफे का फैक्स तो विधानसभा सचिवालय को मिल गया था, लेकिन भजनलाल का नहीं। डाक के जरिए भेजा गया भजनलाल का इस्तीफा विधानसभा सचिवालय को मिल गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: