HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पगड़ी मामले पर फिर विचार करेगा फ्रांस

चंडीगढ़.फ्रांस सरकार सिखों के पगड़ी बांधने पर पाबंदी के मामले पर पुनर्विचार करेगी। फ्रांस के राष्ट्रपति सरकोजी ने इस मुद्दे पर पुनर्विचार के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भरोसा दिलाया है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत यात्रा पर आए सरकोजी से मुलाकात के दौरान आडवाणी ने उन्हें बताया था कि सिखों के पगड़ी बांधने पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले से सिख समाज में रोष है। इस पर सरकोजी ने कहा, फ्रांस सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर फिर से विचार करेगी।पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी का कहना है, पगड़ी मुद्दे पर आडवाणी की तरफ से चिंता व्यक्त किए जाने से साफ है कि भाजपा इस संवेदनशील मसले पर पूरी तरह सिख समाज के साथ खड़ी है।

प्रो. भंडारी ने कहा, फ्रांस सरकार को इस मामले में फौरन कदम उठाना चाहिए ताकि सिख समाज में फ्रांस सरकार के प्रति व्याप्त रोष को खत्म किया जा सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: