bhaskar Web English
HomeNewsNational National

लिट्टे समर्थक नेताओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं: करुणा

चेन्नई.लिट्टे समर्थक नेताओं के खिलाफ कार्यवाही की कांग्रेस की मांग को ठुकराते हुए तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानीधि ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वें उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं करेंगे।

अपनी इंकार की वजह को साफ करते हुए एम. करुणानीधि ने कहा कि वाईको केस के निर्णय में सर्वोच्च न्यायलय ने साफ-साफ कहा है कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसी को भी दंडित नहीं किया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राज्य कांग्रेस ने एम. करुणानीधि को पत्र लिखकर मांग की थी कि लिट्टे समर्थक नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। अपने पत्र में कांग्रेस ने लिखा था की पिछले दो महिनों से कुछ नेता खुलेआम लिट्टे का समर्थन कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: