नई दिल्ली.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदॉस ने करोड़ों रूपए के किडनी रैकेट के भंडाफोड़ होने बाद इसकी सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।
रामदॉस ने कहा कि अब अंग-प्रत्यारोपण कानून बदलेगा जिससे की इस तरह की घटनाएं न हों और कानून को एकदम सरल बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस रैकेट का खुलासा मुरादाबाद पुलिस ने किया था।
अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भांडाफोड़ होने के बाद इसके सरगना डॉ. अमित कुमार उर्फ संतोष राउत के कनाडा भागने की खबर है। पुलिस ने आज डॉ अमित कुमार के भाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में डॉ उपेंद्र, जगदीश का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट होगा साथ ही उन्हें लाई डिटेक्टर टेस्ट से भी गुजरना होगा।
पुलिस पूछताछ में डॉ उपेंद्र ने में बताया कि डॉ अमित काफी पैसा लेकर कनाडा फरार हो गया है। लेकिन पुलिस हो शक है कि अमित आयुर्वेद डॉक्टर है और यह किडनी रैकेट का सरगना कैसे हो सकता है।
इस बीच पुलिस ने आज डॉ जीवन की पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस को जीवन के घर की तिजोरी से विदेशी मुद्रा भी बरामद हुआ है। जीवन के सास-ससुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले उत्तरप्रदेश और हरियाणा पुलिस ने रविवार को मुरादाबाद और गुड़गांव में छापेमारी की।