HomeNewsNational National

मालगाड़ी से टकराई एक्‍सप्रेस ट्रेन

कौशाम्बी. उत्तरप्रदेश में गोडरवार स्टेशन पर दरभंगा से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 5211 जननायक एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में ट्रेन के दोनों चालकों समेत 10 लोग घायल हो गए।

जीआरपी सूत्रों ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे दंरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस गोडरवार स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में जननायक एक्सप्रेस के दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में आठ अन्य यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

दुर्घटना के कारण रेल संचालन बाधित हो गया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इंजन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास जारी है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण गलत लाइन पर ट्रेन को भेजना बताया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: