HomeHealth Health

चालीस का उम्र में सबसे ज्यादा होता है डिप्रेशन

लंदन.आमतौर पर हमें यही लगता है कि इंसान बुढ़ा़पे मे सबसे ज्यादा डिप्रेस रहता है। लेकिन शायद यह पूरी तरह से सही नहीं है। हाल में हुई रिसर्च के अनुसार उम्र के बीच की पड़ाव में व्यक्ति सबसे ज्यादा उदास और परेशान रहता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, व्यक्ति 44 की उम्र और उसके आस-पास सबसे अधिक डिप्रेस रहता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि आदमी के जीवन में खुशी और गम 'यू ' के आकार में आती हैं। यानि जीवन के शुरुआत और अन्त में खुशियां आती हैं।

शोधकर्ता एंड्ररु ओस्वाल्ड के अनुसार,एक आदमी जीवन के बीच के पड़ाव में मानसिक रुप से सबसे ज्यादा दुखी होता है। एंड्ररु ओस्वाल्ड और उनके साथियों ने अपने अध्ययन के दौरान 80 देशों के 20 लाख लोगों का विश्लेषण किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: