bhaskar Web English
HomeNewsNational National

अंग प्रत्यारोपण कानून में बदलाव के संकेत

नई दिल्ली. देश भर में तेजी से पांव पसार रही अंगो की कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए सरकार अंगों के प्रत्यारोपण संबंधी कानून में संसोधन करने का मन बना रही है। इस बात की धोषणा केन्द्र सरकार ने मंगलवार को की।

सरकार के इस फैसले की घोषणा करते हुए स्वास्थय मंत्री रामदौस ने कहा कि सरकार आगामी बजट सत्र में 'राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण एक्ट' में संसोधन का प्रस्ताव पेश कर सकती है। सरकार कानून का आसान बनाने का प्रयास करेगी।

हालांकि रामदौस ने अभी यह नहीं बताया कि सरकार क्या परिवर्तन करने वाली है पर ऐसा माना जा रहा है कि सरकार अंग देने वालों का दायरा थोड़ा ढ़ील दे सकती है।

गौरतलब है कि अभी सिर्फ पति-पत्नी एक दूसरे को या फिर ब्लड रिलेटीव ही अंग दान कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: