नई दिल्ली. दल-बदल कानून के तहत बहुजन समाज पार्टी के तीन सांसदों की लोकसभा सदस्यता मंगलवार को समाप्त कर दी गई है।
भालचंद्र यादव, रामकांत यादव और मोहम्मद शाहिद बसपा छोड़कर 2006 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। इनके खिलाफ बसपा ने शिकायत करते हुए उनकी संसद से सदस्यता खत्म करने की मांग की थी।
बसपा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ने इन तीनों सांसदों की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने का आदेश दे दिया है।