HomeNewsNational National

कुछ अलग बात है मोदी में : आडवाणी

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा दो दिन पहले अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मोदी का उदाहरण पेश किए जाने और उनके नक्शे-कदम पर चलने की सलाह दिए जाने के बाद आज आडवाणी ने कहा है कि मोदी में कुछ अलग बात है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आडवाणी ने कहा कि कुछ समय पहले रिपोर्टर मुझसे पूछते थे कि मोदी पार्टी से ऊपर स्थापित होते जा रहे हैं लेकिन इस सवाल के पीछे का मतलब मुझे मालूम था इसलिए मैं कहता था कि नहीं, ऐसा नहीं है।

आडवाणी ने मोदी का नाम लेते हुए आगे कहा कि अगर नई पीढ़ी का कोई सदस्य कामयाब होता है तो इससे परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ती ही है। जो मुकाम बड़े-बूढ़े नहीं हासिल कर सके अगर वह किसी कमउम्र के खाते में जाए तो क्या यह गर्व की बात नहीं है।

आडवाणी द्वारा दी गई इस शाबाशी पर पूरे सभागार में तालियां गूंज उठीं। इससे पहले रविवार को राजनाथ ने भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मोदी की तरह नतीजे लाने की नसीहत दी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: