HomeNewsNational National

राजे का घर उड़ाने की धमकी

जयपुर. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के मकान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पत्र मिलने के बाद वसुंधरा और उनके मकान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि एक झुनझुनु में पदस्थ पोस्टमैन श्योताज यादव ने ऐसा पत्र लिखकर मुख्यमंत्री निवास को उड़ाने की धमकी दी थी जिसे पकड़ लिया गया है। यादव से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि इस चिट्ठी के पीछे का मकसद जानने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की मदद भी ली जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: