HomeNewsNational National

विसर्जित होंगी महात्मा की अंतिम अस्थियां

मुंबई. पुण्यतिथि पर विशेष : 60 साल बाद बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंतिम अस्थि कलश की राख नदियों और अरब सागर में विसर्जित कर दी जाएगी।

30 जनवरी महात्मा गांधी की 60वीं पुण्यतिथि है और इससे पहले दक्षिण मुंबई के मणि भवन में रखे गए उनके अंतिम अस्थि कलश को सार्वजनिक किया गया जिसे नदियों व महासागर में विसर्जित कर दिया जाएगा।

मणि भवन के मुखिया धीरूभाई मेहता के अनुसार गांधीजी की अस्थियों का विसर्जन 12 फरवरी 1948 को किया गया था लेकिन यह पता नहीं था उनके अनुयायियों द्वारा कोई अस्थि कलश सुरक्षित रखा गया है।

मेहता ने बताया कि पहले 1997 में भुबनेश्वर के बैंक लॉकर से एक कलश और इलाहाबाद से से कुछ राख मिली थी। मणि भवन में जो कलश रखा है वह उद्योगपति जमनालाल बजाज के पोते और गुजरात निवासी भरत नारायण द्वारा उपलब्ध कराया गया है। भरत चाहते थे कि इसे सुरक्षित रखा जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: