गुड़गांव. किडनी के गोरखधंधे के मामले में आरोपी डॉक्टरों अमित और जीवन के खिलाफ बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने जीवन की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुड़गांव की एक अदालत ने आज मामले की सुनवाई करते हुए जीवन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। गुड़गांव की इस अदालत ने किडनी रैकेट के सरगना माने जा रहे डॉ. अमित के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
वारंट जारी किए जाने के बाद गुड़गांव पुलिस ने डॉ. जीवन की पत्नी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर साजिश करने का आरोप लगाया गया है।
इससे पहले आज ही खबर आई थी कि गुड़गांव पुलिस ने अमित के कनाडा भाग जाने की पुष्टि कर दी। बताया गया है कि भगोड़ा अमित कनाडा की नागरिकता पाने के प्रयास कर रहा है।
संबंधित खबरें
* कनाडा में बसना चाहता है भगोड़ा अमित