HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

हवाई फायर के बाद भागे अवैध लकड़ी कारोबारी

ग्वालियर. अवैध लकड़ी कारोबारियों ने एक बार फिर वन अमले पर पथराव कर दिया। अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए वन अमले ने बंदूकों से दो हवाई फायर किए। वन संरक्षक का उड़न दस्ता प्रभारी केके खरे के नेतृत्व में बेहट रेंज की र्गुी बीट में पहुंचा।

वहां के जंगल से अवैध लकड़ी काटने की सूचना होने पर तीन किलोमीटर पहले वाहनों को खड़ा कर दिया गया। उसके बाद टीम जंगल में पहुंची। उसे देख लकड़ी काट रहे ग्रामीणों ने वन टीम पर पथराव शुरू कर दिया। वन टीम ने भी उनके पथराव का जवाब पथराव से ही दिया लेकिन जब मामला काबू नहीं हुआ तो वन टीम ने दो हवाई फायर किए। बंदूक चलते ही ग्रामीण घने जंगल में भाग गए।

उसके पश्चात वन टीम ने जंगल से काटी गई 12 क्विंटल लकड़ी, तीन बैलगाड़ी व एक साइकिल जब्त कर टिहोली वन चौकी में अपराध दर्ज कराया। उड़नदस्ते की इस कार्रवाई में टिहोली वन चौकी का स्टाफ भी साथ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: