News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहरवासियों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा व अन्य कार्यक्रमों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कुछ संस्थाओं ने नशा मुक्ति के संकल्प पत्र भरवाये तो कुछ ने रैली का आयोजन और कुछ ने मानव श्रृंखला बनाकर गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
शहर जिला कांग्रेस की ओर से मौन रैली निकालकर गांधी उद्यान में गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी हुई। इसमें गीता. कुरान, बाइबिल और गुरुग्रंथ साहिब के संदेश के साथ महात्मा गांधी के विचार प्रतिनिधियों ने रखे। बाल खाण्डे के संचालन में हुई पुष्पांजलि सभा में करतार चावला, हमीद खां उस्मानी, लीलाधर वाजपेयी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर कक्का डोंगरसिंह, प्रकाश खण्डेलवाल, रमेश अग्रवाल, अशोक सिंह, अशोक शर्मा, लाखनसिंह, रमेश अग्रवाल, रामवरण, सुधीर गुप्ता, विमला पाल, राजेन्द्र शर्मा, राकेश अग्रवाल, मोहित जाट, दीपक गोयल, यतीन्द्र मिश्रा, श्यामसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
मानव oंृखला बनाई
शहर की सामाजिक संस्था ग्वालियर विकास समिति के कार्यक्रम में पड़ाव पर मिस हिल और सेंटपाल स्कूल की विद्यार्थियों ने समिति के सदस्यों के साथ मानव श्रृंखला बनाई और दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समित के महासचिव मनमोहन घायल, अशोक प्रेमी, एमएल अरोरा, आरडी हिरोडिया, धनीराम खोइया, असोक कौरव, नगरपाल, आशाराम शर्मा आदि मौजूद थे।
रैली और युवा सम्मेलन
आदर्श समाज सेवा शिक्षा समिति ने मध्य निषेध संकल्प दिवस मनाकर जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रकाश खण्डेलवाल ने हरी झण्डी दिखाई। उधर नेहरू युवा केंद्र संगठन ने छात्र एवं गैर छात्र युवा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में प्रो. जानकीवल्लभ भार्गव, डा. रघुनाथ पापरीकर, लीलाधर वाजपेयी, आशा माथुर, रमेश अग्रवाल, जयंत तोमर, मोहम्मद एस सैफी, प्रो. मधुमास खरे,प्रो. अयूब और अपूर्व शिन्दे आदि ने विचार व्यक्त किये।
अन्य संस्थाओं में भी हुए कार्यक्रम : भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीकम सिंह किटकिरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने, कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री सुशील गर्ग व रामबाबू माहौर ने फूलबाग में गांधी जी को श्रद्धाजंलि दी।
साइंस कालेज के प्राचार्य यूएन दीक्षित ने बताया कि कालेज के बी ब्लाक प्रांगण में शिक्षक व कर्मचारियों ने दो मिनिट का मौन धारण किया और संकल्प पत्र भरे। भारतीय राष्ट्रीय शराब मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सिंह गूंगरी व अध्यक्ष महेश मदुरिया ने शराब बंदी के लिए मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे।