HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

3 एसपीओ समेत 9 नक्सलियों के कब्जे में

बीजापुर. नक्सलियों ने बुधवार दोपहर 3.30 बजे जीप से गंगालूर जा रहे तीन एसपीओ और छह ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। घटना भोगामगुड़ा की है। पुलिस पार्टी ने आसपास के जंगल में खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक अपहृत लोगों का पता नहीं चला।

बीजापुर से गंगालूर के बीच चलने वाली दो टैक्सी जीपों में दोपहर 3 बजे कुछ लोग महिलाओं और बच्चों के साथ गंगालूर रवाना हुए थे। भोगामगुड़ा के पास जंगल में छिपे 50-60 हथियारबंद नक्सलियों ने जीपों को रोक लिया। महिलाओं और बच्चों को छोड़कर जीप में बैठे सभी नौ पुरुषों को नक्सली अपने साथ ले गए।

अगवा लोगों में 3 विशेष पुलिस अधिकारी हैं। इनमें से दो गंगालूर में पदस्थ बेड़जे रामलाल और चेरकंटी निवासी अशोक मदेड़ है। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर नक्सलियों ने दो एसपीओ का अपहरण कर लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। बीजापुर एसएचओ टीआर कंवर ने बताया कि अपहृत ग्रामीणों में तीन चेरपाल निवासी गामता समैया, गामता गामा और गारता जम्मे हैं। शेष एक एसपीओ और तीन ग्रामीणों की पहचान नहीं हो सकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: