HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

सड़क पर डेंटल डाक्टर

रायपुर. डेंटल कालेज के डाक्टरों ने मान्यता नहीं मिलने के लिए कालेज प्रबंधन को दोषी ठहराया और बुधवार को राजधानी में रैली निकाली। रैली दोपहर 1 बजे शारदा चौक से डा.आंबेडकर अस्पताल तक पहुंची। वहां प्रदर्शन के बाद रैली समाप्त हो गई। छात्रों ने बताया कि डेंटल काउंसिल आफ इंडिया ने मापदंड पूरे नहीं होने की वजह से पिछले साल से मान्यता नहीं दी।

यहां से पासआउट 120 छात्रों का करियर दांव पर लगा है। कालेज बने हुए छह साल हो चुके हैं और छह सालों में डीसीआई तीन बार वर्ष 2002-03, 03-04, 04-05 कालेज का निरीक्षण कर चुकी है। रैली के नेतृत्वकर्ता डा. अनिल अग्रवाल ने बताया कि इंस्पेक्शन के बाद कालेज को मान्यता दी गई थी, लेकिन वर्ष 2006-07 में जांच कर मान्यता रद्द कर दी गई। मान्यता नहीं होने की वजह से डिर्गी का औचित्य नहीं है। वे डाक्टर बनने के बावजूद प्रैक्टिस नहीं कर सकते।

इस सबंध में डीएमई एएस आदिले ने कहा कि प्रोफेसरों की कमी बताकर डीसीआई ने मान्यता रद्द की है। जबकि कालेज में नियमों के अनुसार पर्याप्त उपकरण और प्रोफेसर हैं। डीसीआई ने महज कुछ लोगों की शिकायतों पर ध्यान देकर कालेज की मान्यता रद्द की है।

ये है कारण

डीसीआई के नियमानुसार कालेज में मरीजों की पर्याप्त संख्या और प्रोफेसर होने चाहिए। सूत्रों के अनुसार कालेज में 380 छात्रों के लिए स्थायी प्रोफेसरों की नियुक्ति करने के बजाए नागपुर से विजटिंग फैक्लटी से काम चलाया जा रहा है। राजनांदगांव शहर से लगभग 7-8 किमी दूर होने के कारण यहां मरीज भी नहीं पहुंच रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: