HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

सीएम को ब्लैक कैट कमांडो की सिफारिश

रायपुर. इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचित किया है कि मुख्यमंत्री के अलावा नक्सलियों की हिट लिस्ट में नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और बलरामपुर एसपी एसवी कल्लूरी हैं। आंध्रप्रदेश के पूर्व डीजीपी एचके दौरा भी सूची में हैं। पिछले हफ्ते हुए इस खुलासे के बाद डीजीपी विश्व रंजन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कश्मीर, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की तरह यहां भी ब्लैक कैट कमांडो की सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है।

आला पुलिस अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने ब्लैक कैट कमांडो की सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने की एक्सरसाइज नए सिरे से शुरू की। डीजीपी ने आईजी इंटेलिजेंस डीएम अवस्थी को जिम्मेदारी सौंपी। करीब एक हफ्ते के एक्सरसाइज के बाद सुरक्षा का नया मसौदा बना है। इसे राज्य शासन को भेज दिया गया।

अफसरों ने सुरक्षा कारणों से इसका खुलासा नहीं किया। अलबत्ता कहा कि जिस तरह एसपीजी (स्पेशन प्रोटेक्शन ग्रुप) वीवीआईपी की सुरक्षा करता है, राज्य का प्रस्ताव भी वैसा ही है। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। तीन महीने में पुलिस को दो बार आईबी ने सूचित किया है कि डा. सिंह हिट लिस्ट में हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने खुद डा. सिंह को फोन कर एलर्ट किया। तुषार के बयान और पकड़े गए दस्तावेजों के आधार पर छत्तीसगढ़ ने आंध्रप्रदेश को भी खबर दी कि वहां के पूर्व डीजी हिट लिस्ट में है। यहां सीएम और गवर्नर सिक्योरिटी मजबूत करने की कवायद शुरू की गई।

इसी दौरान बात उठी कि मुख्यमंत्री को ब्लैट कैट कमांडो के घेरे में रखा जाए। राज्य की मांग पर एनएसजी तत्काल कमांडो मुहैया करा सकती है। लेकिन मुख्यमंत्री के इंकार के बाद पुलिस ने अलग तरह के इंतजाम करने का फैसला किया। डीजीपी श्री रंजन ने कहा कि ताजा सूचना के बाद सीएम तथा गवर्नर की सुरक्षा और चौकस की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: