HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

बर्ड फ्लू दिल्ली के करीब, पंजाब में खतरा नहीं

जालंधर. बर्ड फ्लू दिल्ली के आस-पास उत्तर प्रदेश के इलाकों तक पहुंच जाने की खबरों के बाद जालंधर स्थित नॉर्दन रीजनल डिसीज डायगनोस्टिक लैब को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। हालांकि, राज्य के पशुपाल विभाग ने बुधवार को कहा कि पंजाब में बर्ड फ्लू फैलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, इसके बावजूद बीमारी पंजाब तक पहुंचने की सूरत में राज्य से एकत्र किए जाने वाले नमूनों को हवाई जहाज से भोपाल स्थित हाई सिक्यिोरिटी एनिमल डिसीज लैबोरेटरी में भेजे जाने की व्यवस्था कर ली गई है।

जालंधर स्थित लैब बर्ड फ्लू के शुरुआती लक्षणों की तो पहचान कर सकती है, लेकिन एडवांस टैस्ट के लिए सैंपल को भोपाल स्थित लैब में ही भेजना पड़ेगा। वहां से टैस्ट रिपोर्ट जल्द लेने के लिए ही पशुपालन विभाग को चंडीगढ़ से हवाई जहाज के जरिए सैंपल भेजने की अनुमति दी गई है।

इसलिए खतरा नहीं पंजाब में पंजाब पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरैक्टर डॉ. एच.एस. संधा का कहना है कि पंजाब में यह बीमारी पाकिस्तान की तरफ से ही दाखिल हो सकती है। लेकिन इस सीजन के दौरान पाक में अभी बीमारी ने कोई दस्तक नहीं दी है। जहां तक देश के बाकी राज्यों में इसके फैलने की बात है, तो वहां से कोई पोल्ट्री उत्पाद पंजाब नहीं आता है।

ऐसे में पंजाब में इसके आने की संभावना न के बराबर है। दिल्ली में भी इस बीमारी के फैलने की आशंका नहीं है क्योंकि वहां सारे पोल्ट्री उत्पाद पंजाब व हरियाणा से ही आते हैं।

अगर दस्तक दी तो..

डॉ. संधा ने कहा कि पंजाब से नमूने भोपाल भेजने से कोई देरी नहीं की जाएगी, बल्कि जैसे ही जालंधर स्थित लैब में बीमारी के शुरुआती लक्षणों के साथ कोई पक्षी लाया जाएगा तो तत्काल प्रभाव से बायो-सिक्यिोरिटी कदम उठाए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: