News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंजाब सरकार का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा। अभी इसे 19 मार्च तक चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस सत्र की कितनी सिटिंग होंगी, यह बिजनैस एडवाइजरी कमेटी की 25 फरवरी को होने वाली बैठक में विधानसभा के बिजनैस पर निर्भर करेगा।
संसदीय कार्य मंत्री तीक्ष्ण सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट सत्र बुलाने की अनुमति बुधवार को दे दी। सत्र के पहले दिन शोक प्रस्तावों के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी और अगले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। जिस पर तीन सिटिंग में बहस होगी। नए वित्तीय वर्ष का बजट 11 मार्च को पेश किया जाएगा।