HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सर्दी ने की बच्चों की छुट्टी

जयपुर. राज्य सरकार ने प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के कारण सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए गुरुवार से तीन दिन की छुट्टी का एलान कर दिया है। चौथे दिन रविवार का अवकाश है। इस तरह इन बच्चों के लिए चार दिन की छुट्टी हो जाएगी। ये आदेश सभी सीबीएसई स्कूलों पर भी लागू होंगे।

शिक्षा विभाग के आयुक्त (प्रा.) जे. पी. चंदेलिया के अनुसार यह छुट्टी सिर्फ बच्चों के लिए लागू होगी, शिक्षकों को स्कूल में इन तीनों दिन निर्धारित समय पर आना होगा।

शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के हवाले से जारी सरकारी आदेशों के अनुसार सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी। सीबीएसई के अजमेर स्थित संयुक्त सचिव पीआई साबू ने बताया कि इस मामले में राज्य सरकार और जिला प्रशासन के आदेश सीबीएसई से संबद्ध उन सभी स्कूलों पर भी लागू होंगे, जो प्रदेश में स्थित हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: