नई दिल्ली.पाकिस्तान में बढ़ती आंतरिक अस्थिरता भारत के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हाल में ही पाक आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर भारत की खुफिया विभाग द्वारा किए गए अध्ययन के रिपोर्ट काफी चौंकाने वालें हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाक सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी अलकायदा पाक के आदिवासी इलाकों पर कब्जा जमाने में सफल हो गई है। पाक की वजिरस्तान,स्वात और उसके आस-पास के इलाकों पर अलकायदा ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया है।
आतंकवाद समीक्षक बी रमन के अनुसार, पाकिस्तान की सेना जेहादियों, तहरीके -ए-इस्लाम,उबेकिस्तान के इस्लामिक आंदोलन के खिलाफ जंग लड़ रही है। इतना ही नहीं पाक सोना और अलकायदा में भी जंग जारी है।
सूत्रों के अनुसार, पाक में आंतकवादियों का बढ़ता वर्चस्व भारत के लिए खतरे की घंटी है। ऐसा माना जा रहा है पाक समर्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोइबा,जैश-ए-मोहम्द इत्यादी संगठन भारत के बड़े नेताओं के अपना निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इन आतंकवादी संगठनों के हिट लिस्ट में गुसाम नवी आजाद, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और यहां तक की पाकिस्तान में कार्यरत भारतीय उच्चायुक्त सत्याबर्ता पॉल भी है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, इनके लिस्ट में बढ़ोरतरी भी हो सकती है।