नई दिल्ली.अमेरिका में होने वाले आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन चुनाव प्रचार में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं। अपनी इसी कोशिश के तहत उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और जनता दलयूनाइटेड ने नेता दिग्विजय सिंह से मदद मांगी है। वे चाहती हैं कि ये दोनों नेता अमेरिकी भारतीयों को उनके पक्ष में वोट देने की अपील करे।
उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क और न्यूजर्सी में रहने वाले ज्यादातर भारतीय बिहार मूल के हैं।
लोकिन इस पूरे बाकये से जनता दलयूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव काफी खफा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने दिग्विजय सिंह को हिलेरी के लिए चुनाव प्रचार करने से रोकने का मन बना रही है।