हुगली.सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बर्ड फ्लू के धातक वायरस अब कोलकाता के और पास पहुंच गए हैं। बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि शहर से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हातपुर गांव में हुई है।
जिला कलक्टर विनोद कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इस गांव के आस-पास के एरिया में बहुत से पक्षी मर रहे थे। इन पक्षियों की रक्त जांच के बाद बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हो गई है। कुमार ने बताया कि हम मामले से निबटने के लिए सोमवार को मीटिंग करने वाले हैं।