लंदन.
डाक्टर हमेशा ही गर्भवती महिलाओं को फॉलिक एसिड खाने की सलाह देते है लेकिन शायद ही उन्हें पता हो कि फॉलिक एसिड खाने से प्रीमेच्योर बर्थ का खतरा कम होता है। ब्रिटीश शोधकर्ताओं ने इस तथ्य की पुष्टि की है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, फॉलिक एसिड का सेवन करने से प्रीमेच्योर बर्थ का खतरा 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका सरकार ने 1998 से खाने का समान बनाने वाली कंपनियों के निर्देश दिया गया है कि वे प्रति सौ ग्राम में 140 माइक्रो ग्राम फॉलिक एसिड का इस्तेमाल करें।