HomeHealth Health

शारीरिक अवस्था बढाता है विटामिन-ई

न्यूयार्क. एक अमेरिकी विश्वविद्यालय के शोध के अनुसार विटामिन-ई वृद्ध व्यक्तियों की शरीरिक अवस्था को ख़राब होने से रोकता है। शोधकर्ताओं ने फ़्लोरेन्स के आसपास 65 वर्ष से ज़्यादा उम्र के 698 व्यक्तियों की बुनियादी शारीरिक क्षमता की जाँच की और पाया कि जिन लोगों में विटामिन-ई की कमी थी उनकी मूल शारीरिक क्षमता भी कम थी।

तीन साल तक चले इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने विटामिन-ई और शारीरिक प्रदर्शन में सामंजस्य को आंका। अध्ययन के दौरान उन्होंने पाया कि अन्य विटामिन जैसे फ़ॉलेट, बी-6, बी-12 और विटामिन-डी का शारीरिक क्षमता से इस तरह का संबंध नहीं होता है लेकिन जिन लोगों में विटामिन-ई की कमी पाई जाती है, उनकी कार्य क्षमता अन्य लोगों के मुकाबले में 1.62 गुना कम होता है।

मुख्य शोधकर्ता डॉक्टर बेनेडेटा बॉर्तली के अनुसार, जिन लोगों में विटामिन-ई की कमी पाई जाती है, उनकी कार्य क्षमता अन्य लोगों के मुकाबले में 1.62 गुना कम होती है। उल्लेखनीय है कि विटामिन-ई शरीर में लाल रक्त कणिकाएँ बनाने में सहायक होती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: