HomeNewsNational National

किडनी केस : दिल्ली के दो अस्पतालों में छापे

नई दिल्ली. किडनी के गोरखधंधे के मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के दो बड़े और नामचीन अस्पतालों अपोलो और बत्रा अस्पताल में छापामार कार्रवाई की गई। साथ ही एक गिरफ्तारी भी की गई है।

टीवी चैनलों की खबरों में सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आरोपी डॉक्टर उपेंद्र को लेकर एक पुलिस टीम इस इलाके में पूछताछ भी कर रही है। बताया गया है कि एक डॉक्टर को इस मामले में आज गिरफ्तार किया गया है।

उपेंद्र की निशानदेही पर मुरादाबाद पुलिस ने दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों में दबिश दी है। दोनों अस्पतालों को शक के दायरे में लिया गया है। दूसरी तरफ, मुरादाबाद पुलिस की एएसपी मंजिल सैनी ने मीडिया को बताया है कि अब तक के बयानों से सामने यह आया है कि इस गोरखधंधे में संलग्न डॉक्टर उपेंद्र का नाम इस्तेमाल करते थे!

वहीं गुड़गांव से इस मामले में खबर है कि आरएमएल अस्पताल की नर्स लिंडा को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एल साल से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत लिंडा के साथ ही दो नौकरों को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया गया है कि लिंडा मणिपुर की रहने वाली है और यह किडनी सरगना डॉक्टरों की ऑपरेशनों के बाद के काम में मदद करती थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: