न्यूयार्क.
फिलाडेलफिया में की गई एक खोज के अनुसार, टमाटर का जो तत्व उसे लाल करता है वहीं कैंसर पैदा करने वाले ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। यह खोज अमेरिकन कैंसर रिसर्च असोसिएशन ने की है।
शोधकर्ताओं के अनुसार,टमाटर में लाइकोपीन नामक एक तत्व होता है। यह पुरुषों के प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मदद करता है।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान 33 लोगों को 17 मिलीग्राम लाइकोपीन का कैप्सूल दिया गया। इन लोगों का प्रोस्टेट का ऑपरेशन होने वाला था। इन्हें ऑपरेशन से 30 दिन पहले यह दिया गया।
ऑपरेशन के समय देखा गया कि इन 33 लोगों में और दूसरे लोगों में काफी फर्क था। जिन लोगों ने लाइकोपीन के कैप्सूल लिए थे, उनकी बीमारी कम फैली थी। शोधकर्ता डॉक्टर उमेर के अनुसार, हमने शोध में पाया है कि जिन लोगों ने भी लाइकोपीन का सेवन किया उन लोगों का ट्यूमर अपेछाकृत छोटा हो गया।