HomeNewsNational National

लिंडा ने उगले राज, अस्पतालों पर नजर

नई दिल्ली. किडनी के काले कारोबार की तफ्तीश के मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के दो नामचीन अस्पतालों बत्रा और अपोलो पुलिस स्कैनर के तहत हैं वहीं, गिरफ्तार की गई नर्स लिंडा ने राज उगलने शुरू कर दिए हैं।

गुड़गांव के आरएमएल अस्पताल से गिरफ्तार डॉक्टर अमित की सहयोगी लिंडा ने बताया है कि इस काले कारोबार के प्रमुख आरोपी डॉक्टर अमित और उसका भाई डॉक्टर जीवन ऑपरेशनों को अंजाम दिया करते थे। लिंडा ने ऑपरेशन करने के सिलसिले में डॉक्टर उपेंद्र और एक अन्य का नाम भी लिया है।

मणिपुर की बताई जा रही इस नर्स ने यह भी कहा है कि ऑपरेशन विभिन्न अस्पतालों में किए जाते थे। लिंडा ने यह भी कहा है कि डॉक्टर अमित और डॉक्टर जीवन ऑपरेशन करने के लिए पर्याप्त शिक्षित नहीं थे। गौरतलब है कि लिंडा और दो अस्पताल के दो नौकरों रमेश व सुरेश को दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।

वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि मामले का मुख्य आरोपी डॉक्टर अमित नेपाल भाग गया हो। दूसरी ओर, बत्रा अस्पताल ने अवैध अंग व्यापार से जुड़े होने से इंकार किया है।

छापे जारी, पुलिस मुंबई जाएगी :
किडनी रैकेट से जुड़े तारों को तलाशने के लिए गुरुवार को गुड़गांव, गाजियाबाद और दिल्ली में कई जगह छापे मारे गए हैं, वहीं बताया गया है कि पुलिस हिरासत में डॉक्टर उपेंद्र और नर्स लिंडा से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीमें मुंबई जाकर इस मामले में तफ्तीश करेंगी।



संबंधित खबरें
* किडनी केस : दिल्ली के दो अस्पतालों में छापे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: