बेंगलूरु. कर्नाटक में लोकायुक्त कार्रवाई के दौरान गुरुवार को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत दस वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तरों और घरों पर छापा मारकर आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति कुर्क की गई।
कर्नाटक के लोकायुक्त जस्टिस संतोष हेगड़े ने कहा कि इस छापामार कार्रवाई में प्रत्येक अधिकारी के पास से ऐसे करोड़ों रुपए जब्त किए गए हैं जिनका स्रोत पता नहीं है।
उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और कुछ कारणों से फिलहाल इन अधिकारियों और दफ्तरों का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है जिनके यहां छापे मारे गए हैं और संपत्ति जब्त की गई है। हेगड़े ने कहा कि इस बारे में विवरण शुक्रवार को जारी किया जा सकता है।