HomeBusinessCorporate Corporate

आज खुलेगा एमार एमजीएफ का आईपीओ

नई दिल्ली: भारतीय पूंजी बाजार में आज से प्रवेश कर रही रियल एस्टेट कंपनी एमार एमजीएफ ने आईपीओ के तहत पेश किए जाने वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड घटाकर प्रति शेयर 540-630 रुपए कर दिया है। पहले प्राइस बैंड 612-692 रुपए रखा गया था।

क्या वजह:निवेश बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने आईपीओ की ओर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्राइस बैंड घटाया है। घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मौजूदा हालात ध्यान में रखते हुए कंपनी ने निवेशकों की संख्या बढ़ाने के लिहाज से प्राइस बैंड में कटौती की है।

संशोधित प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा में कंपनी को बाजार से 6461.96 करोड़ रुपए जुटा लेने की उम्मीद है, जबकि निचली सीमा में वह 5,538.81 करोड़ रुपए से अधिक रकम जुटा लेने की उम्मीद कर रही है। यह आईपीओ 6 फरवरी 2008 को बंद होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: