bhaskar Web English
HomeNewsNational National

किडनी केस : कनाडा में अमित की तलाश

नई दिल्ली. पिछले हफ्ते गुडगांव में उजागर हुए किडनी के गोरखधंधे में ताजा खबर यह है कि इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद रैकेट के सरगना डॉक्टर अमित को कनाडा पुलिस तलाश कर रही है।

गुड़गांव में उजागर हुए अवैध अंग व्यापार के सिलसिले में इंटरपोल को शक है कि इस मामले में कनाडा में कुछ जानकारी मिल सकती है। पुलिस को शक है कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड डॉ. अमित कनाडा या ग्रीस में हो सकता है।

रॉयल कनाडा माउंटेड पुलिस के प्रवक्ता सिल्वी ट्रेंबले ने कहा कि कनाडा में अमित और उसके परिवार के संबंध में जांच की जा रही है और ओटावा इंटरपोल इस मामले में नई दिल्ली इंटरपोल के साथ संपर्क बनाए हुए है।

सोमवार को गुड़गांव पुलिस कमिश्नर मोहिंदरलाल ने कहा था कि अमित ने भारत से भागने के लिए शायद अपने विदेशी संबंधों का इस्तेमाल किया है।

संबंधित खबरें
* किडनी केस : रेड कॉर्नर नोटिस जारी, कई खुलासे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: