bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

राज ठाकरे ने साधा बिग बी पर निशाना

नई दिल्ली. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में रह रहे गैर-मराठियों के खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया है। अपने ताजातरीन हमले में राज ठाकरे ने इस बार अपने दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा है।

ठाकरे ने अमिताभ बच्चन पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में रहते हुए भी उन्होंने इस राज्य के लिए कुछ नहीं किया है।

उन्होंने फिल्म अभिनेता के उत्तरप्रदेश प्रेम पर भी ऐतराज उठाया। उन्होंने कहा कि अमिताभ रहते तो महाराष्ट्र में हैं, लेकिन वे कर्तव्यनिष्ठ उत्तरप्रदेश राज्य के लिए हैं और उसी के विकास कार्यों पर ध्यान देते हैं।

उन्होंने कहा कि जब उन्हें चुनाव लड़ना था, तो वे इलाहाबाद से खड़े हुए। राज ठाकरे ने सवाल करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने के लिए अमिताभ ने मुम्बई को क्यों नहीं चुना?

राज ठाकरे ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि रेलमंत्री भी केवल अपने राज्य (बिहार) के लोगों के हितों को ही ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: