bhaskar Web English
HomeNewsNational National

किडनी रैकेट : हजार करोड़ का कारोबार

नई दिल्ली. किडनी के गोरखधंधे का मामला नए मोड़ लेता ही जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी डॉक्टर उपेंद्र ने एक और खुलासा करते हुए बताया है कि रैकेट का सरगना डॉक्टर अमित विदेशी अस्पतालों में पैसा लगाता था और यह कारोबार तकरीबन एक हजार करोड़ रुपए तक का है।

पुलिस हिरासत में उपेंद्र ने बताया कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी में अमित का एक अस्पताल है जिसका कारोबार वहां पंकज झा नाम व्यक्ति देखता है। दुनिया भर के 150 अस्पतालों में अमित ने पैसा लगा रखा है।

बताया गया है कि अमित ने यूरोप और खाड़ी देशों के अस्पतालों में पैसा लगा रखा है। दुनिया भर में फैले उसके इस कारोबार को देखने के लिए 6 मुख्य एजेंट हैं। ये एजेंट अवैध अंग प्रत्यारोपण के काले धंधे के लिए किडनी डोनर मुहैया कराते थे।

इन खुलासों से साफ हो गया है कि करोड़ों रुपए का यह कारोबार अंतरराष्ट्रीय संपकरें पर आधारित है। एक और नई खबर सामने यह आई है कि वर्ष 2006 में किडनी रैकेट के मास्टरमाइंड अमित ने 1.20 करोड़ रुपए बतौर टैक्स चुकाए हैं।

संबंधित खबरें
* किडनी केस : रेड कॉर्नर नोटिस जारी, कई खुलासे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: