bhaskar Web English
HomeNewsNational National

किडनी गैंग,ग्लैमर वर्ल्ड!

गुड़गांव. कई करोड़ों के किडनी के अवैघ कारोबार के मामले में अंडरवर्ल्ड के तारों का पता चलने के बाद एक और नया मोड़ आया है और अब तार जुड़े हैं ग्लैमर की दुनिया से! किडनी रैकेट के सरगना डॉक्टर अमित के सहयोगी डॉक्टर उपेंद्र ने पुलिस हिरासत में बताया कि अमित ने कई सी-ग्रेड फिल्मों में काम किया है।

डॉक्टर उपेंद्र ने बताया कि अमित बॉलीवुड की सी-ग्रेड फिल्मों में पैसा लगाने के साथ ही अभिनय भी करता था। अमित ने आग, खूनी रात और कानून की जंजीर जैसी फिल्मों में काम किया है। अमित के भाई डॉक्टर जीवन के बारे में भी अभिनय करने की बात कही गई है।

दूसरी तरफ, पुलिस चंडीगढ़ की सुंदरी बुलबुल कटारिया से भी पूछताछ कर रही है। बुलबुल को अमित की नजदीकी दोस्त माना जा रहा है क्योंकि एक टीवी इंटरव्यू में बुलबुल ने कहा था कि अमित उसे मर्सिडीज और होंडा सिटी जैसी कारें तोहफे में देता था और उसकी वित्तीय सहायता भी करता था।

अंडरवर्ल्ड से संबंध :
डॉक्टर उपेंद्र ने बताया कि अमित के पास करीब 81 फिल्मों के राइट्स थे जिन्हें वह छोटा शकील के गुर्गो के माध्यम से विदेशों में बेचता था। इसके अलावा पहले यह पता चल चुका है कि छोटा शकील के गुर्गे अमित से पैसों की मांग करते रहते थे। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया था कि शकील के दो कथित शूटर मुंबई में अमित की हत्या के लिए भी पहुंचे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: