bhaskar Web English
HomeNewsNational National

किडनी कांड : सट्टेबाज था मास्टरमाइंड

नई दिल्ली. गुड़गांव में अवैध रूप से किडनी के कारोबार का पर्दाफाश होने के बाद नया खुलासा यह सामने आया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड डॉक्टर अमित सट्टेबाज था जिसने क्रिकेट में सट्टा खेला था।

अमित न सिर्फ फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर था, न सिर्फ एक्टर था बल्कि वह बड़ा सट्टेबाज था और क्रिकेट में सट्टे का शौकीन था। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक अमित ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट पर भी सट्टा लगाया था। अमित ने क्रिकेट में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का सट्टा लगाया और करीब 40 करोड़ का नुकसान भी उसे हुआ था। दिल्ली और मुंबई के सटोरिए अमित के संपर्क में थे।

एक और चेहरा :
दुनिया के अब तक के सबसे बड़े अवैध किडनी रैकेट का सरगना डॉक्टर अमित का एक और चेहरा है प्रॉपर्टी बाजार में निवेश। अमित के दिल्ली में कई प्रॉपर्टी डीलरों से संबंध थे और वह दिल्ली में प्रॉपर्टी में भारी निवेश करता था।

वहीं, एक और खुलासा यह हुआ है कि अमित के नेपाल के नेताओं के साथ भी गहरे संबंध थे। इन्हीं संबंधों के कारण उसने काठमांडू में अस्पताल खोलने में कामयाबी पाई।

संबंधित खबरें
* किडनी रैकेट : हजार करोड़ का कारोबार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: