लंदन. ब्रिटेन के वैज्ञानिक एक खास किस्म के पौधे से ऐसा पदार्थ तैयार करने में जुटे हैं, जिसे जंक फूड में मिलाकर खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
आसानी से उपलब्ध :
इंस्टीट्यूट ऑफ फूड रिसर्च, नॉरविक के डॉक्टर पीटर वाइल्ड और उनके दल ने पाया कि यह पदार्थ तकरीबन सभी प्रकार के पौधों, बीजों और अनाजों में पाया जाता है। इसे आसानी से जंक फूड में मिलाया जा सकता है। ऐसे जंक फूड को खाने के बाद अमूमन 12 घंटे तक भूख नहीं लगेगी।
कैसे रहेगी काबू में भूख:
यह पदार्थ पाचन ग्रंथि में पहुंचने से पहले ही वसा के आसपास एक आवरण बना लेता है, जिससे एंजाइम्स वसा को पचाने की क्रिया नहीं शुरु कर पाते हैं। यह पदार्थ दिमाग को भी यह संदेश देता है कि भोजन पूरा हो चुका है। भले ही उस समय पेट आधा ही क्यों न भरा हो।