bhaskar Web English
HomeHealth Health

धूम्रपान से आंतों के कैंसर का दोगुना खतरा

वॉशिंगटन.smoking दिल और फेफड़ों के लिए तो धूम्रपान नुकसानदेह है ही, अब एक नए शोध से यह भी पता चला है कि सिगरेट पीने से कोलोरेक्टल (बड़ी आंत) कैंसर का खतरा दोगुना होता है।

न्यूयॉर्क मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ता अल्बर्ट बी लोवनफेल्स ने अपने दल के साथ तकरीबन 42 पृथक अध्ययनों के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचने में सफलता पाई है। अमेरिकन गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिकल एसोसिएशन (एजीए) इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित शोध रिपोर्ट के अनुसार, जो धूम्रपान करते हैं उन्हें धूम्रपान न करने वालों की तुलना में इस कैंसर का खतरा दोगुना होता है। जो लोग कभी-कभी धूम्रपान करते हैं, या फिर जो सिगरेट पीना छोड़ चुके हैं, उनमें यह खतरा काफी कम होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: